फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Chandigarh: दिवाली की रात मौली गांव में बलटाना के युवक की हत्या, कारणों की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 25 Oct 2022 10:32 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)

सार

मौली जागरां थाना प्रभारी जयबीर राणा का कहना है कि युवक देर रात 12:30 बजे तक पार्क में क्या कर रहे थे और इनका किस बात को लेकर झगड़ा हुआ है। इस बात का अभी कोई खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
कुलदीपक - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली की रात मौली गांव में 12:30 बजे एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बलटाना (जीरकपुर) निवासी कुलदीपक शर्मा (26) के रूप में हुई है। वह एक कोरियर कंपनी में काम करता था। इस हमले में कुलदीपक का भाई अभिषेक और दोस्त सहवाग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अभिषेक की शिकायत पर मौलीजागरां थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर चार आरोपियों रूप बसंत उर्फ भोला (21), अंपिक उर्फ गोली (19), गनीश उर्फ दानिश (22) और अर्जुन ठाकुर उर्फ शिवा (23) को मंगलवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। चारों मौली गांव के ही रहने वाले हैं।

विज्ञापन


बताया गया है कि दिवाली की रात कुलदीपक का कुछ लड़कों से झगड़ा हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने हमला किया। आरोपियों ने सहवाग की पीठ पर भी चाकू मारा है जबकि अभिषेक के सिर पर ईंट मारी गई है। अभिषेक को मंगलवार शाम को अस्पताल से छुट्टी मिल गई जबकि गंभीर रूप से घायल सहवाग का जीएमसीएच-32 में इलाज चल रहा है। अभी तक मारपीट होने के कारणों का पता नहीं लगा है।

अभिषेक ने पुलिस को बताया कि दिवाली पर वह अपने भाई कुलदीपक के साथ मौली गांव में अपनी मौसी के घर गया था। रात को वहां से लौटते वक्त पार्क के पास उसके दो दोस्त दीपू और सहवाग मिल गए। जिनके साथ बैठ कर वह लोग बातें करने और कुछ खाने लगे। इस दौरान पार्क में खड़े चार लड़कों से कुलदीपक की किसी बात पर बहस हो गई। आरोपियों ने उसके भाई की पिटाई शुरू कर दी। वह भागकर बीच-बचाव करने गए तो एक आरोपी ने उसके सिर पर ईंट मार दी। वहीं, एक ने कुलदीपक के सीने से चाकू घोंप दिया, जिससे वह बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा। फिर उन्होंने उनके दोस्त सहवाग की पीठ पर चाकू मारा। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग निकले। इसके बाद दोस्त दीपू ने अपनी गाड़ी से सबको पंचकूला सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां जाते ही डॉक्टरों ने कुलदीपक को मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद मौलीजागरां थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन


देर रात सहवाग की हालत गंभीर होने पर उसे जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया गया। पुलिस को दिए बयान में अभिषेक ने बताया कि हमलावर मौली गांव के ही रहने वाले हैं। उसने युवकों के नाम भी पुलिस को बताए। मौलीजागरां थाना प्रभारी जयवीर सिंह राणा का कहना कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।  झगड़ा किस बात पर हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है। 

कैथल का रहने वाला था कुलदीपक
कुलदीपक की मौसी मूर्ति के बेटे अभिमन्यु ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद कुलदीपक का शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव को कैथल (हरियाणा) स्थित अपने गांव मुंदड़ी ले गए जहां अंतिम संस्कार किया गया।

पार्षद ने पुलिस कार्यप्रणाली पर उठाया सवाल
मौली गांव निवासी और वार्ड नंबर-8 के पार्षद हरजीत सिंह ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि इलाके में अपराध बढ़ता ही जा रहा है। एक साल में चार हत्याएं हो चुकी हैं। पुलिसकर्मी बीट बॉक्स पर नजर नहीं आते। जिस पार्क में कुलदीपक की हत्या हुई है, वहां पर भी बीट बॉक्स है लेकिन उसका सारा सामान लोग उखाड़ ले गए हैं। यहां कोई पुलिसकर्मी नहीं आता। गांव के लोगों में दहशत का माहौल हे। वह कानून व्यवस्था के इस हालात पर जल्द डीजीपी से मिलेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें