फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की बेरहमी से हर कोई सन्न, दो बेटियों और एक बेटे को जिंदा नहर में फेंका, दो की मिली लाश

Fri, 13 Dec 2019 08:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
अपने तीनों बच्चों के साथ आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनीपत के गांव सलीमसर माजरा में पांच दिन पहले जहर खाकर ससुराल पहुंचे व्यक्ति ने होश में आने के बाद सनसनीखेज खुलासा किया है। उसका कहना है कि आर्थिक तंगी और पत्नी से झगड़े की वजह से उसने 23 नवंबर को अपनी दो बेटियों और एक बेटे को नहर में फेंककर मार डाला। 

विज्ञापन


खुद भी मरने के लिए नहर में कूदा लेकिन बाद में बाहर आ गया। इसके बाद हरिद्वार चला गया और 16 दिन बाद 9 दिसंबर को वह अपनी ससुराल जहर खाकर पहुंचा और बच्चों की हत्या की बात कबूल की। उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। शुक्रवार को होश में आने पर उसने पुलिस को बयान दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके एक दिन के रिमांड पर लिया है। 

जानकारी के अनुसार, गांव थरिया निवासी मुस्ताक 23 नवंबर से अपने 13 वर्षीय बेटे सोहिल, 11 वर्षीय बेटी साइना और तीन वर्षीय बेटी सुहानी के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। पत्नी समीना ने सदर थाने में शिकायत देकर इन्हें बंधक बनाकर रखने की शिकायत दी थी। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौ दिसंबर को मुस्ताक जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी ससुराल सलीमसर माजरा पहुंचा। उसने पत्नी को बताया कि उसने तीनों बच्चों को मार दिया है और खुद भी जहर निगल लिया है। इस दौरान उनके बीच झगड़ा भी हुआ। बाद में हालत बिगड़ने पर मुस्ताक को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर रेफर कर दिया गया। 

शुक्रवार को होश में आने पर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने वारदात को अंजाम देना कुबूल किया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने तीनों बच्चों की हत्या कर दी है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह 23 नवंबर को ससुराल से आने के बाद घर जाने के बजाय बाइक पर बच्चों संग पानीपत के गांव ढोढ़पुर पहुंच गया। वहां उसने तीनों बच्चों को नहर में फेंक दिया और खुद भी कूद गया। लेकिन बाद में वह नहर से बाहर आ गया और वहां से हरिद्वार चला गया। हरिद्वार में 16 दिन भटकने के बाद वह 9 दिसंबर को जरह निगल कर ससुराल पहुंचा था। 

पुलिस को जांच में पता चला कि 9 दिसंबर को दिल्ली पुलिस ने हैदरपुर हेड से दो बच्चों के शव बरामद किए हैं। इसके बाद समीना को लेकर पुलिस दिल्ली गई तो उसने शवों की पहचान बड़े बेटे सोहिल और बेटी साइना के रूप में की। सुहानी का सुराग नहीं लग सका है। दिल्ली पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने समालखा के पास से आरोपी की बाइक, मोबाइल और शॉल बरामद कर ली है। 
पांच दिन पहले जहर खाने वाले आरोपी ने तीन बच्चों की हत्या करने की बात कबूल की, जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने प्रॉपर्टी विवाद और आर्थिक तंगी में पत्नी से झगड़े के कारण परेशान होकर वारदात की। दो बच्चों के शव बरामद कर लिए हैं। तीसरे बच्चे के शव की तलाश जारी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। -मंदीप सिंह, थाना प्रभारी सदर सोनीपत।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें