फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी के लिए घर से निकला पंजाब पुलिस का कांस्टेबल लापता

Fri, 18 Mar 2016 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Missing
विज्ञापन
पंजाब पुलिस का कांस्टेबल संदिग्ध परिस्थितियों में 3 फरवरी से गायब है। कांस्टेबल मोहाली ड्यूटी पर जाने के लिए घर से सुबह बाइक पर निकला था। परिजनों के अनुसार कांस्टेबल न तो ड्यूटी पर पहुंचा और न ही वापस घर लौटा। कांस्टेबल की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस में तैनात जसवीर सिंह (40) की पत्नी सुखदीप कौर ने बताया कि उनका परिवार रायपुर खुर्द में रहता है। 3 फरवरी सुबह करीब 5 बजे उनके पति अपनी मोटरसाइकिल पर कमांडो कंपलेक्स पंजाब पुलिस मोहाली फेज दो के लिए निकले । लेकिन जसवीर उस दिन पंजाब पुलिस कमांडो कंाप्लेक्स  पहुंचे ही नहीं।

सुखदीप ने बताया कि उसके दोनों  मोबाइल नंबर भी बंद आ रहे थे। अगले दिन तक जब वे घर नही लौटे तो उसने कमांडो कंाप्लेक्स में पूछताछ की तो पता चला कि वे ड्यूटी पर पहुंचे ही नहीं। इसके बाद सुखदीप  ने मामले की जानकारी पुलिस में दी। पीड़िता का कहना है कि जसवीर जिस मोटरसाइकिल पर घर से ड्यूटी के लिए निकले थे। उसका भी आज तक कुछ पता नहीं चल पाया  है। दोनों मोबाइल नंबर अभी भी बंद हैं।
विज्ञापन


सुखदीप  का कहना है  कि उनका घर में भी कोई आपस में मनमुटाव नहीं था। ड्यूटी पर भी किसी आला अधिकारी के साथ कोई समस्या नहीं थी।  ऐसे में जसवीर के गायब होने के पीछे किसी पर कोई शक भी नहीं किया जा सकता है। जसवीर सिंह का एक 16 साल का बेटा है जो कि दसवीं में पढ़ता है।

पुलिस का कहना है कि सुखदीप कौर की शिकायत पर मौली जागरां  पुलिस स्टेशन में जसवीर सिंह की  गुमशुदगी का केस दर्ज  कर लिया है। फिलहाल जसवीर का कुछ पता नहीं चला है। पंजाब पुलिस भी अपने स्तर पर जसवीर सिंह को तलाशने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें