पति इतनी हैवानियत पर उतर आया कि उसने रॉड से मारमारकर पत्नी की जान ले ली। ऐसा करने के पीछे की वजह जानकार आप हैरान रह जाएंगे। घटना पंजाब के होशियारपुर की है। कस्बा बुल्लोवाल के गांव पंडोरी बावा दास में बीती रात एक शख्स द्वारा पत्नी को मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पत्नी पति के कहने के मुताबिक उससे तलाक नही ले रही थी।
आरोपी ने पत्नी की बीती देर रात मौका पाकर लोहे की रॉड से वार किया और उसकी हत्या कर डाली। आरोपी ने उसके चेहरे को लहू लुहान कर डाला। मृतका परमजीत कौर की पहचान करना मुश्किल था। मृतका परमजीत कौर के परिजनों ने कहा कि वजिंदर सिंह पत्नी परमजीत कौर पर तलाक को लेकर दबाव डाल रहा था, जबकि परमजीत कौर तलाक देने से इंकार कर रही थी। उसके तीन बच्चे हैं।
इसके चलते सोमवार को जब परमजीत कौर पशुओं को चारा डालने गई तो वजिंदर सिंह ने उस पर रॉड से हमला किया। इसने परमजीत पर रॉड पर इतने वार किए कि उसकी हत्या हो गई। चीखने की आवाज सुनकर आसपास लोग दौड़े आए और भागने की कोशिश कर रहे वजिंदर सिंह को दबोच लिया। सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
पुलिस ने वजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही परमजीत कौर के परिजनों के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। शव को सिविल हस्पताल होशियारपुर पोस्टमाटम के लिए भेज दियाग गया है। बताया जा रहा है कि बेरोजगार वजिंदर दिमागी तौर से परेशान था और घर का गुजारा सेवा मुक्त पिता की पेंशन से चलाता था।