पुराने अंध विद्यालय में महीनों से चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ बांदा पुलिस ने किया है। सामाजिक संस्था व पुलिस ने संयुक्त रूप से दबिश दी। पुलिस ने मौके से छह लड़कियों और एक लड़की को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन युवतियां गैर जनपदों की हैं।
इलाहाबाद की सामाजिक संस्थान फ्रीडम फर्म ने सोमवार को दोपहर पुलिस लाइन और विकास भवन के नजदीक पुराने अंध विद्यालय (स्वराज कालोनी) में वेश्यावृत्ति की जानकारी एकत्र की। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह की अगुवाई में शाम को एनजीओ ने चकलाघर में संयुक्त रूप से छापेमारी की।
मौके से 20 से 25 वर्ष की छह युवतियों को पकड़ा गया। इनमें तीन युवतियां कानपुर, शंकरगढ़ और अतर्रा की बताई गईं। जो यहां वेश्यावृत्ति में लिप्त थीं। पुलिस के हत्थे एक युवक भी चढ़ा जो इन युवतियों का सहयोगी बताया गया है। क्षेत्राधिकारी नगर डॉ.राकेश कुमार मिश्र व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए युवक व लड़कियों से पूछताछ की जा रही है। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उधर, चर्चा यह भी रही कि यहां वेश्यावृत्ति में शहर के संभ्रांत नागरिक भी पकड़े गए। हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है।