फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े से परेशान हो सास चली गई, सवेरे आई तो बिस्तर पर पड़ा देखा बहू का शव

Fri, 28 Apr 2017 05:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
मौत
विज्ञापन
पति पत्नी के झगड़े से परेशान होकर सास बड़े बेटे के पास चली गई। सेवेर लौटकर आई तो उसने बिस्तर पर बहू का शव पड़े देखा। घटना पंजाब के लुधियाना की है। जगरांव के गांव गालिब रणसिंह में देर रात एक शराबी पति ने पत्नी का पीट-पीटकर कत्ल कर दिया और फरार हो गया।
विज्ञापन


थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए एक विशेष टीम गठित कर दी है। बुधवार देर शाम सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम में पता चला कि महिला के शरीर पर डंडे की चोटों के निशान भी थे। गांव गालिब रणसिंह में दिनेश कुमार पुत्र गंगा राम, पत्नी जय माला, मां लज्जावती और तीन बच्चों के साथ रहता था।

लज्जावती ने बताया कि आरोपी दिनेश पत्नी जय माला पर पहले दिन से शक करता था। इसके चलते दोनों में रोजाना लड़ाई होती थी। बुधवार रात भी लज्जावती दोनों के झगड़े से तंग आकर गांव में ही अपने दूसरे बेटे के घर चली गई। तीनों बच्चे जय माला के पास सो रहे थे।
विज्ञापन


सुबह आकर लज्जावती ने देखा तो जय माला की लाश बिस्तर पर पड़ी थी। बहू की लाश को देखकर उन्होंने शोर मचाया। इकट्ठेहुए लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। डीएसपी कंवरपाल सिंह बाजवा का कहना है कि पुलिस ने थाना सदर में आरोपी दिनेश पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें