चंडीगढ़ में कांसल से नयागांव रोड पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार पिकअप सवार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक को गिरफ्तार करके जमानत पर छोड़ दिया।
आरोपी चालक की पहचान कुल्लू निवासी अनुभव के रूप में हुई है। जबकि, मृतक की पहचान कांसल निवासी सिकंदर खान(23) के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार अनुभव के परिवार में तीन बच्चे और पत्नी है। वह मंगलवार की रात लेबर का काम पूरा करके घर जा रहा था।
इसी दौरान पिकअक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। पिकअप की रफ्तार से बाइक सवार सिकंदर 10 फिट ऊपर उड़कर नीचे जा गिरा। वहीं, हादसे के बाद सिर में गंभीर चोट आने से सिकंदर की मौके पर ही मौत हो गई।