फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गला रेत कर हत्या, शव खेत में फेंका 

Wed, 09 Mar 2016 06:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
बक्शा के हसरौली गांव में युवक की हत्या के बाद पहुंचे एसपी आरपी सिंह और जुटी भीड़।
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के हसरौली गांव के पास मंगलवार की रात बदमाशों ने एक युवक की गला रेत कर हत्या कर शव खेत में फेंक दिया। बुधवार को सुबह अरहर की खेत में युवक का रक्त रंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान सिकरारा थाना क्षेत्र के मसीदा गांव निवासी विपिन चंद्र घिस्सू (36) के रूप में हुई। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस को लोगों ने शव को हाथ नहीं लगाने दिया। तीन घंटे बाद एसपी राम प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे उन्होंने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। 

बक्शा थाना क्षेत्र के हसरौली गांव के लोग सुबह  निकले तो अरहर की खेत में युवक का रक्त रंजित शव पड़ा था। सूचना पर भीड़ लग गई। बक्शा, सिकरारा और बदलापुर थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। युवक का घर घटना स्थल से दो किलोमीटर दूर था इस नाते लोगों ने उसकी पहचान कर ली। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


घर वालों ने बताया कि विपिन घर पर रहकर खेती करता था। मंगलवार को वह शाम चार बजे बाजार जाने के लिए निकला था। रात में देर तक नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। उसकी खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला तो परिवार के लोग सो गए। सुबह घर वालों को सूचना मिली की हसरौली गांव के पास उसका शव मिला है। सूचना पर डाग स्क्वायड पहुंचा।

डागस्क्वायड घटना स्थल से पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहुंचा जहां मृतक की साइकल पड़ी थी और वहां बरामदे में कई लोगों के पैरों के निशान मिले। मृतक के भतीजे संतोष कुमार की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि मंगलवार की शाम को ही लाला बाजार में दो युवकों से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि उन्हीं लोगों ने हत्या की होगी। फिलहाल पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें