तेज रफ्तार ऑल्टो की टक्कर से स्कूटर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मदनपुर के एक होटल में काम करने वाला हरिराम गिरी वीरवार सुबह पंचकूला की तरफ आ रहा था।
इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कार चालक ने ही जनरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि सिर में गंभीर चोटें लगने से वजह से मौत हुई है।
गिरी को अस्पताल पहुंचाने के बाद कार चालक फरार हो गया। ऑल्टो कार को सोलन से किराए पर लाया गया था। एक महिला और उसकी बेटी ने मुलाना कॉलेज जाने के लिए कार हायर की थी।
अब पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है। साथ ही अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता चल सके कि गिरी को अस्पताल लेकर कौन आया था?