अपनी नाबालिग बेटी को बहन की मौत के बाद उसके जीजा के साथ भेजने से रोकने के लिए एक पिता पुलिस स्टेशन पहुंचा गया। उसने अपनी पत्नी और बेटे पर ही आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, सदर थाना के अंतर्गत एक गांव के व्यक्ति ने शिकायत दी है।
उसने बताया कि उसकी बड़ी बेटी की 6 नवंबर को मौत हो गई। उसका करीब दो साल का बेटा भी है। उसकी पत्नी और बेटा सातवीं में पढ़ रही छोटी बेटी को उसके जीजा के साथ भेजना चाहते हैं। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपियों को थाने बुलाया और पूछताछ की। लेकिन शिकायतकर्ता थाने नहीं पहुंचा। देर शाम तक पुलिस पूछताछ कर रही थी।
वहीं यह मामला पूरे गांव के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में भी दिन भर चर्चा का विषय बना रहा। उधर शुक्रवार को भी परिजन बड़ी बेटी की मौत के बाद क्रियाकर्म में लगे थे। तभी पुलिस को नाबालिग के पिता की ओर से शिकायत मिली और पुलिस ने उन्हें क्रियार्म के बाद सीधे थाने बुला लिया।