फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली नेता की बस ने सिक्योरिटी गार्ड को कुचला, मौत

Mon, 22 Feb 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाला-चंडीगढ़ हाईवे पर गांव बडवर के पास एक अकाली नेता की बस ने सिक्योरिटी गार्ड को कुचल दिया। उसे तुरंत सिविल अस्पताल धनौला में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव केहर सिंह वाला निवासी कुलदीप सिंह बडवर गांव के पास एक लुक प्लांट में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता था। सोमवार को वह ड्यूटी पर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था तो संगरूर की तरफ से आ रही प्राइवेट कंपनी की आहलूवालिया बस ने उसे बुरी तरह कुचल दिया।

घटना के बाद ड्राइवर फरार हो गया। यह बस शिअद नेता सुरिंदर सिंह आहलूवालिया की है जो शिअद के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींडसा के रिश्तेदार भी हैं। कुलदीप की मौत से गुस्साए छह गांवों के लोगों ने बरनाला-चंडीगढ़ हाईवे जाम कर दिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी पलविंदर सिंह चीमा, थाना सदर के प्रभारी नवदीप सिंह, थाना धनौला के प्रभारी अच्छरू राम शर्मा, थाना टल्लेवाल के प्रभारी सरदारा सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी।

उन्होंने कहा कि जब तक बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज नहीं होता, हाईवे नहीं खोला जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बस शिअद नेता की है, इसलिए पुलिस मामला दर्ज नहीं कर रही है। प्रदर्शन के तीन घंटे बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। डीएसपी पलविंदर सिंह चीमा ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि बस चालक साधू सिंह निवासी महितपुर, पटियाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन: 22बीएनएल-ॅ15, अकाली नेता की बस के चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाने के लिए जाम लगाकर बैठे लोग
फोटो कैप्शन: 22बीेएनएल-16, घटनास्थल को पुलिस छाबनी में बदला जिला पुलिस मुखी ने
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें