फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को मनाने गया, वह दो युवकों संग अंतरंग मिली, उठाया खौफनाक कदम

Sat, 11 Jun 2016 12:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
पत्नी को दो युवकों संग देखकर व्यक्ति ने पिया जहर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
रुठी पत्नी को पति मनाने के लिए गया तो वह उसे दो युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली। यह देखकर उसके जहरीली चीज पी ली। गंभीर हालत में पति को अस्पताल दाखिल कराया गया। हालांकि इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जुल्कां थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते मृतक दलवीर सिंह के पिता हीरा सिंह के बयान पर पत्नी व दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

जुल्कां थाना पुलिस के मुताबिक मोहाली के गांव सोहाना के रहने वाले हीरा सिंह ने बयान दिया है कि उसके लड़के दलवीर सिंह (45) का अपनी पत्नी परमजीत कौर के साथ घरेलू झगड़ा चलता था। इसी दौरान परमजीत कौर नाराज होकर अपने मायके घर पटियाला के गांव हाजीपुर आ गई। उसका लड़का भी पत्नी को मनाने के लिए कुछ दिनों बाद हाजीपुर पहुंच गया।
विज्ञापन


जब वह ससुराल घर पहुंचा तो पत्नी के विक्की और कुलवंत के साथ संबंधों के बारे में पता चला। पत्नी को दोनों के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर दलवीर सिंह ने जहरीली चीज पी। गंभीर हालत में उसे राघोमाजरा के पास प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी विक्की, कुलवंत सिंह, परमजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वे अभी फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें