धनास के एक घर में संदिग्ध हालात में युवक का शव उसके कमरे में ही फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और छानबीन शुरू की। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का लगता है।
जानकारी के अनुसार करीब 12 बजे धनास के मोनू (35) का शव उसके घर में पंखे से लटका मिला। मोनू एक ढाबे पर काम करता है। पुलिस ने बताया कि मोनू की पत्नी और उसके तीन बच्चे घर पर नहीं थे। जब दोपहर को उसके एक पड़ोसी ने उसे फंदे से लटका देखा तो उसने 100 नंबर पर फोन किया।
मौके पर पहुंची पुलिस मोनू को जीएमएसएच-16 अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जीएमएसएच-16 के शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।