फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी व सास से तंग हो युवक ने की खुदकुशी

Fri, 26 Feb 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी,मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी में कुरुक्षेत्र निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति ने पत्नी व सास से तंग होकर ससुराल में खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट के आधार पर उसकी पत्नी विक्की, सास राज रानी व साली अनू के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई केवल सिंह ने बताया कि दीपक कुमार निवासी गांव झांसी जिला कुरुक्षेत्र की शादी विक्की निवासी गली नंबर-9 प्रीत कॉलोनी गुलाबगढ़ से हुई थी। शादी के बाद से पति-पत्नी का झगड़ा चल रहा था। एक सप्ताह पहले उसकी पत्नी झगड़ा करके मायके आ गई थी।

विक्की ने पुलिस सुविधा सेंटर में पति के खिलाफ शिकायत दी। सुविधा सेंटर के इंचार्ज रामदयाल ने मंगलवार उसको बुलाया था। वहां दोनों में फिर सुलह करवाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन


इसके बाद 23 फरवरी की शाम दीपक कुमार ने पत्नी व सास से परेशान होकर पुलिस स्टेशन में सल्फास की गोलियां निगल ली। पुलिस ने तुरंत उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। हालत बिगड़ने पर उसे चंडीगढ़ सेक्टर-32 के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वीरवार सुबह तीन बजे उसकी मौत हो गई।

सुसाइड नोट में उसने कहा कि शादी से बाद से ही उसके ससुराल वाले उसका परिवार खराब कर रहे है। उनकी पत्नी भी उनके बातों में आ कर घर छोड़ कर आ गई है। पत्नी को मनाने के लिए वह यहां आया था। लेकिन, सास की बातों में आ कर पत्नी ने उसके खिलाफ पुलिस में झूठी शिकायत दे। वह अपनी पत्नी को मनाकर घर ले जाना चाहता था, लेकिन वह अपनी मां के कहने में आ गई। इससे तंग आकर वह खुदकुशी कर रहा है। मृतक अपने पीछे चार साल का बेटा छोड़ गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें