फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की खुदकुशी से अनजान मासूम रात भर शव के पास सोते रहे

Sun, 06 Mar 2016 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सुसाइड, फांसी - फोटो : file photo
विज्ञापन
चंडीगढ़। धनास में शनिवार रात को एक व्यक्ति ने अपने बच्चों के सोने के बाद पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। वहीं, इस बात से अनजान दो छोटे बच्चे पूरी रात उसी कमरे में सोते रहे। जब सुबह उन्होंने पिता को इस तरह लटके देखा तो वह बुरी तरह डर गए। वे भागते हुए पड़ोस में गए और उन्हें बुलाकर लाए। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान धनास निवासी मोनू (34) के रूप में हुई। वह यहां तीन बच्चों ( दो बेटे और एक बेटी) और पत्नी के साथ रहता था। वह खरड़ स्थित एक ढाबे में काम करता था। शनिवार को उसकी पत्नी सात साल की बेटी को लेकर मायके चली गई जबकि अन्य दोनों बच्चे (एक 9 साल और दूसरा 5 साल) पिता के साथ थे।

रात को मोनू ने दोनों बच्चों को अपने हाथ से खाना बनाकर खिलाया। इसके बाद उसने बच्चों से कहा कि आज जल्दी सो जाओ। इसके बाद उसने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नही मिला है। हालांकि, पुलिस घटना की वजह आर्थिक तंगी बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें