फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: नौ साल के बच्चे से कुकर्म, पीठ से खून बहता देख मां को पता चला सच, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 11 Aug 2023 02:50 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पुलिस को दी शिकायत में बच्चे की मां ने बताया कि उसका 9 साल का बच्चा घर से दूर डेयरी के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी रशीद निवासी पत्ती सूरतीयां बंढाला लालच देकर उसे अपने साथ ले गया और उसके साथ दरिंदगी की।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर देहात के थाना नूर महल की पुलिस ने नौ साल के बच्चे के साथ कुकर्म करने वाले आरोपी को कुछ ही देर बाद गिरफ्तार कर लिया है। थाना नूरमहल के प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में बच्चों की मां ने बताया कि उसका नौ साल का बच्चा घर से दूर डेयरी के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी वहां से रशीद लालच देकर अपने साथ ले गया।

विज्ञापन


जब वह तीन घंटे बाद वापस आया तो उसके पीठ से खून निकल रहा था। जब बच्चे से पूछा तो उसने बताया कि उसकी पीठ और पेट में बहुत तेज दर्द हो रहा है। जब वह बाथरूम ले गई और कपड़े उतारकर देखा तो उसकी पीठ से खून बह रहा था। जब उसे प्यार से पूछा तो बच्चे ने बताया कि रशीद ने एक कार वॉश में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। इस पर पुलिस ने धारा 377 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
 

यह भी पढ़ें: दरिंदे पिता का सरेंडर: दो दिन से लापता बेटी घर लौटी तो मार डाला, फिर लाश को बाइक से बांधकर पूरे गांव में घसीटा
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी रशीद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है और उसका मेडिकल करवाया जा रहा है। वही पीड़ित बच्चे का भी नूरमहल सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें