फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: लावारिस अवस्था में नदी में मिला ट्रक ड्राइवर का शव, शरीर के ऊपरी हिस्से के कपड़े फटे मिले

Fri, 11 Aug 2023 02:50 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज़ एजेंसी, नांगल चौधरी (हरियाणा)

सार

ग्रामीणों के अनुसार कृष्णावती नदी में प्रातः काल एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। नदी के रास्ते ग्रामीणों के आवागमन पर उनको दुर्गन्ध आने पर उन्होंने नदी में थोड़ा आगे बढ़े तो उनको शव नजर आया। डैड बाडी काली पड़ चुकी थी तथा शरीर के ऊपरी हिस्से के कपड़े भी फटे मिले।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल के गांव नांगल पीपा की नदी में  शव मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फ़ैल गई। इस संबंध मे शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने एक अज्ञात व्यक्ति के शव क़ो लावारिस अवस्था में दुर्गंध युक्त तथा जानवरों को नोचते हुए देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की तथा पोस्टमार्टम के लिए नारनौल सामान्य अस्पताल ले गए।

विज्ञापन


मृतक की पहचान नांगल कालिया निवासी महावीर के रूप में हुई। ग्रामीणों के अनुसार कृष्णावती नदी में प्रातः काल एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। नदी के रास्ते ग्रामीणों के आवागमन पर उनको दुर्गन्ध आने पर उन्होंने नदी में थोड़ा आगे बढ़े तो उनको शव नजर आया। डैड बाडी काली पड़ चुकी थी तथा शरीर के ऊपरी हिस्से के कपड़े भी फटे मिले।

पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही के लिए जांच शुरू की। इस संबंध में मृतक के परिजनों से बात की तो उन्होंने बताया कि महावीर प्लॉट पर बने कमरे में सोता था। प्रातः उनको दिखाई नहीं दिया तो उनको लगा वह ट्रक पर गया होगा। वह ड्राइवरी का काम करता था। परिजनों ने अंदेशा जाहिर किया कि किसी कारण वह नदी में गया होगा और अज्ञात कारणों से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें