चंडीगढ़ पुलिस बेड़े में शामिल होंगी 50 नई मोटरसाइकिलें, पेट्रोलिंग और सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत
चंडीगढ़ पुलिस के बेड़े को और सशक्त बनाने के लिए 50 नई मोटरसाइकिलें जल्द ही शामिल की जाएंगी। इनका उद्घाटन बुधवार को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया करेंगे। शहर के कई थानों और पीसीआर विंग में वाहनों और स्टाफ की कमी के कारण पेट्रोलिंग अब तक कम प्रभावी रही है। खासतौर पर थानों में जांच अधिकारियों (आओ) की संख्या भी पर्याप्त नहीं थी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नई मोटरसाइकिलें पीसीआर, ट्रैफिक और थानों को आवंटित की जाएंगी जिससे पेट्रोलिंग और मजबूत होगी। आपातकालीन घटनाओं पर तत्काल प्रतिक्रिया संभव होगी, छोटे अपराधों पर नियंत्रण बढ़ेगा और संदिग्धों की गिरफ्तारी में भी सुधार आएगा।
उनका कहना है कि जिन थानों और विंगों में बाइक की कमी थी वहां इसे पूरा किया जाएगा। इसके अलावा नई बाइकें मिलने के बाद नाइट पेट्रोलिंग पर विशेष जोर दिया जाएगा। इससे शहर में कानून-व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा दोनों मजबूत होंगे और पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता में भी वृद्धि होगी।