एक युवक दो हजार के नोट की रंगीन फोटो कॉपी कराकर दुकान पर सामान खरीदने पहुंच गया। मामला हरियाणा के पानीपत का है।
जैसे ही युवक ने जेब से नोट निकाला, दुकानदार को शक हुआ और उसे युवक का दबोच लिया। पुलिस को भी खबर कर दी गई। जानकारी मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और उससे पूछताछ की। गांधी कॉलोनी निवासी गुलशन अरोडा की रेलवे रोड पर मोबाइल की दुकान है।
उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम को बिहार के बटिया निवासी एक युवक बेल्ट लेने आया। बेल्ट लेने के बाद उसने 2000 का नोट दिया। नोट बिल्कुल पतला था और रोशनी में गांधीजी नहीं दिखाई दे रहे थे। दुकानदार ने बताया कि शक होने पर युवक को पकड़ लिया।
बिहार का एक और युवक फोटो कॉपी लेकर टिकट घर पहुंचा
दो हजार के नोट की फोटो कॉपी
इसी दौरान पास के टिकट घर में भी टिकट लेने आए बिहार के छापरा निवासी युवक को पकड़ लिया गया। वह 2000 का नकली नोट देकर टिकट खरीद रहा था। दुकानदारों ने बताया कि 2000 के नोट की फोटो कॉपी करके दोनों खरीदारी करने आए थे। दोनों को जीआरपी ले गई।
जीआरपी इंचार्ज बृजपाल ने बताया कि सिटी थाना का इलाका है। बटिया निवासी युवक समालखा में एक फर्म में काम करता था। उसने बताया कि मंगलवार सुबह ठेकेदार ने ही उसे 2000 का यह नोट दिया था।
वहीं छापरा निवासी युवक बरसत रोड पर एक फैक्ट्री में काम करता है। उसने बताया कि फैक्ट्री के ऑपरेटर ने मंगलवार सुबह यह नोट दिया था। वहीं तीसरा युवक भी स्टेशन रोड पर 2000 के नकली नोट के साथ पकड़ा गया।