डस्टर व ऑल्टो की टक्कर में दो भाइयों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
मोहाली के स्पाइस चौक पर बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार डस्टर और ऑल्टो कार में टक्कर हो गई। डस्टर से टक्कर के बाद ऑल्टो एक बार सड़क पर पलट गई। इसके बाद बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इससे कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। इनमें से तीन को गंभीर हालत में सेक्टर-32 जीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है। जबकि डस्टर कार चालक मौके से भाग गया।
मृतकों की पहचान राकेश (42) और बबलू (40) के रूप में हुई है। दोनों आपस में चचेरे भाई थी। वह मंडियों में सब्जी बेचने का काम करते थे। वहीं, फेज-1 के रहने वाले थे। मामले की जांच कर रहे थाना फेज-1 के एएसआई प्रितपाल सिंह ने कहा कि क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच चल रही है।
जानकारी के मुताबिक, हादसा बुधवार रात करीब 11 बजे हुआ। जब ऑल्टो वाले फेज-7 इंडस्ट्रियल एरिया स्थित अस्पताल में भर्ती जानकार से मिलकर लौट रहे थे। जैसे ही वह स्पाइस चौक पर पहुंचे तो वहां पर बलौंगी की तरफ से आ रही डस्टर ने ऑल्टो कार में टक्कर मार दी। इससे ऑल्टो बेकाबू हो गई और डिवाइडर पर चढ़ गई। जबकि डस्टर का चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।
ऑल्टो में सवार थे छह लोग, दो महिलाओं सहित तीन गंभीर
डस्टर व ऑल्टो की टक्कर में दो भाइयों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही पुलिस और आसपास के लोग वहां पर पहुंच गए। लोगों ने कार सवारों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।पता चला है कि आल्टो राजिंदर चला रहा था। इस दौरान बबूल की पत्नी रीटा, सरिता राजिंदर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस का कहना है कि डस्टर कार लुधियाना नंबर की थी।
इसलिए उन्होंने लुधियाना के डीटीओ आफिस व पुलिस से भी संपर्क किया है। ताकि पूरी जांच की जा सके। जिक्रयोग है कि दो दिन में यह दूसरा हादसा है। मंगलवार रात हुए हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हुई थी।
बच्चे को आई मामूली खरोंचे
ऑल्टो कार में एक बच्चा भी सवार था, लेकिन हादसे में उसे मामूली चोटें आई हैं। बच्चे के होंठ पर मामूली चोट आई है। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि बच्चा बिल्कुल तंदुरुस्त है।