फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की अश्लील क्लिप बना 6 महीने तक रेप

Fri, 29 May 2015 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू विवाद के चलते पति से अलग रही महिला का अश्लील क्लिप बनाकर एक आरोपी पिछले 6 माह तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी देता रहा। परेशान महिला ने बुधवार रात सिटी थाने में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


खोल क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का अपने पति के साथ घरेलू विवाद चल रहा है। इसी के चलते वह कुछ माह से शहर के सिटी थाने क्षेत्र के एक इलाके में किराए के मकान में रह रही थी।

यहीं उमेश कुमार नामक युवक उसके घर आने लगा और उसने महिला का अश्लील क्लिप बना ली और ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। महिला द्वारा विरोध करने पर उमेश ने कई बार जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


तीन दिन पूर्व भी उमेश महिला के घर पहुंचा था और उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। बुधवार शाम महिला ने सिटी पुलिस को मामले की जानकारी दी। फिलहाल उमेश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है।
विज्ञापन


----
कोट
आरोपी उमेश की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जल्दी ही उसे काबू कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। -एएसआई हीरामणी, जांचकर्ता, सिटी थाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें