फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की अश्लील वीडियो बना हवलदार ने व्हाट्सऐप पर डाली

Sun, 23 Aug 2015 05:31 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफ वो था कानून का रक्षक और दूसरी तरफ उसकी हरकत अपराधियों वाली। सात फेरे लेकर जिस हवलदार ने पत्नी की इज्जत की रखवाली करने का वचन दिया उसी ने सबके सामने उसे शर्मसार कर दिया।
विज्ञापन


पंजाब के अमृतसर के नारकोटिक सेल में तैनात हवलदार पर उसकी प्रेमिका से पत्नी बनी विवाहिता ने अश्लील वीडियो बनाकर वाट्सअप पर डालने का आरोप लगाया है।

छोटा हरीपुरा में रहने वाली युवती ने पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में बताया कि हवलदार लव कुमार ने पहले उसे प्रेम जाल में फंसाया। होटलों और पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

युवती ने शादी की जिद की तो वाट्सअप पर डाल ‌‌दिया

इसके बाद जब उसने शादी करने के लिए कहा तो हलवदार ने उसकी अश्लील वीडियो बनाई। जब युवती उससे शादी की जिद करने लगी तो वाट्सअप पर वीडियो डाल दी।

आहत युवती ने पुलिस में शिकायत दी तो मजबूरन हवलदार ने 11 जुलाई को उसके साथ शादी कर ली। शादी के बाद उसने उसे इतना परेशान किया गया कि वह दो सप्ताह बाद ही वापस अपने मायके आ गई। पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख ने मामले की जांच करवाई।

जांच में लव कुमार पर आरोप सही पाया गया। लव कुमार को लाइन हाजिर करके उसके खिलाफ महिला पुलिस थाने में शुक्रवार रात को केस दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें