फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहित डाक्टर दंपति की 'सुहागरात' कैमरे में कैद

Sat, 19 Dec 2015 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के बाद होटल के जिस कमरे में नव विवाहित डॉक्टर दंपति ठहराया था, उस कमरे के दरवाजे में सुराग था। होटल के स्टाफ ने उनकी सुहागरात को कैमरे में कैद कर लिया। जानकारी होने डॉक्टर दंपति ने पुलिस को को शिकायत दी।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस टीम ने रिपोर्ट बनाकर कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को भेज दी है। जानकारी के मुताबिक, यह मामला मोहाली के लालड़ू का है।

नवविवाहित डॉक्टर दंपति ने दो दिन पहले एक नामी होटल में कमरा बुक कराया था। जब वह वहां गए तो उनके ध्यान में आया कि कमरे के दरवाजे में छेद है।

वहीं, उन्होंने संदेह जताया कि होटल स्टाफ ने उनकी वीडियोग्राफी कर ली है। उन्होंने इस बारे में होटल के मैनेजर को बताया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

डॉक्टर दंपति ने पुलिस को ‌दी शिकायत में जताया संदेह

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। साथ ही होटल के मालिक व स्टाफ से पूछताछ की। होटल मैनेजमेंट ने इस बारे में अज्ञानता जाहिर की।

हालांकि, पुलिस मानकर चल रही है कि इस काम में होटल का स्टाफ शामिल हो सकता है। इस बीच डॉक्टर दंपति ने वीरवार को एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर से मुलाकात की।

इसके बाद एसएसपी ने डेराबस्सी सर्किल के एसपी अनिल कुमार, लालड़ू और डेराबस्सी के एसएचओ को मौके पर जाकर रिपोर्ट देने का आदेश दिया। लालड़ू के एसएचओ गुरजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने होटल की चेकिंग की। साथ ही अपनी रिपोर्ट बनाकर डीएल लीगल को भेज दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें