फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटिंग के बहाने ऑफिस बुलाकर युवती से दुराचार, 2 कर्मचारियों पर आरोप

Wed, 31 May 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
रेप - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
मीटिंग के बहाने दफ्तर बुलाकर एक युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ की तो दूसरे युवक ने उसके साथ दुराचार किया। आरोपी ने कई बार युवती के साथ दुराचार किया और उसे किसी को न बताने की धमकियां दी।
विज्ञापन


युवती ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस द्वारा जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर न्यू शास्त्री नगर निवासी साहिल और प्रिंस के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने मंगलवार को सिविल अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए गए।

युवती की शिकायत के मुताबिक आरोपियों की निटवेयर की फर्म थी, जहां पर वह काम करती थी। आरोपियों ने कंपनी के नाम से एक दफ्तर जालंधर में भी खोला था और उसे मीटिंग के लिए वहां बुलाया था। जब वह वहां पहुंची तो आरोपी प्रिंस ने उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो आरोपी वहां से चला गया। उसके बाद साहिल ने उसे बहला फुसला कर उसके साथ दुराचार किया। आरोपी ने कई बार उसके साथ दुराचार किया और उसे धमकियां दी कि अगर वह पुलिस को बताएगी तो वह इस बारे में सबको बता देगा। कुछ दिन पहले पुलिस के पास पीड़ित ने इसकी शिकायत की। जांच के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी रंजीत सिंह ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें