फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: घर में अकेली थी नाबालिग, पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, पिता के आने पर सुनाई आपबीती

Tue, 05 Dec 2023 05:39 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

Ludhiana News: नाबालिग के पिता ने पुलिस को शिकायत दी कि वह सब्जी सप्लाई का काम करता है। सोमवार को वह सब्जी लेने चला गया था। उसकी नाबालिग बेटी घर पर थी। आरोपी ने मौका देखा और उसके कमरे में घुसकर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर में नाबालिग लड़की को अकेला देख एक युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस बारे में किसी को कुछ भी न बताने की धमकी दी। घटना लुधियाना की है। घटना का पता उस समय चला जब नाबालिग के पिता सामान लेकर घर पहुंचे। पिता ने तुरंत थाना हैबोवाल पुलिस को सूचना दी। थाना हैबोवाल पुलिस ने इस मामले में नाबालिग के पिता की शिकायत पर उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के सुनील कुमार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। उधर, पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है।

विज्ञापन


नाबालिग के पिता ने पुलिस को शिकायत दी कि वह सब्जी सप्लाई का काम करता है। सोमवार को वह सब्जी लेने चला गया था। उसकी नाबालिग बेटी घर पर थी। आरोपी ने मौका देखा और उसके कमरे में घुसकर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया।

घटना को अंजाम देने के बाद बेटी को धमकी दी कि वह इस बारे में किसी को न बताए। दोपहर में पिता के आने के बाद नाबालिग ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार है। तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें