फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में फैक्ट्री से नकदी लेकर निकले व्यक्ति की हत्या, ऑटो चालक लुटेरों ने की वारदात

Fri, 24 Jul 2020 07:54 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

लुधियाना के साहनेवाल स्थित कंगनवाल के रुद्रा इनक्लेव में रहने वाले मनोज सिंह भारद्वाज (45) की दो दिन पहले ऑटो चालक लुटेरों ने मारपीट कर हत्या कर दी। आरोपी मनोज से पैसे लेकर फरार हो गए। आरोपियों ने मनोज से कितने की लूट की है अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। वह फैक्ट्री से पैसे लेकर निकला था। थाना साहनेवाल पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के आरोप के बाद दो आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने मनोज की पत्नी अनु देवी की शिकायत पर आरोपी गोपी और उसके एक साथी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में अनु देवी ने बताया कि उसके तीन बच्चे है और वह मूलरूप से बिहार के लखीसराय के रहने वाले हैं। वह पिछले काफी समय से लुधियाना के रुद्रा इनक्लेव इलाके में किराए पर रहते हैं। 

पति मनोज सिंह एक फैक्ट्री में मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। सोमवार की रात को वह फैक्ट्री से पैसे लेकर निकला था। जब वह रास्ते में घर के पास पहुंचा तो गोपी और उसके साथी ने मनोज को रास्ते में रोक लिया और लूट की कोशिश की। जब मनोज ने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया और उसे सड़क पर ही फेंक कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


सारी रात परिजन मनोज की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे। अगले दिन परिजनों को मनोज के मृत होने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद थाना साहनेवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। चौकी कंगनवाल के इंचार्ज एएसआई जगदीप सिंह ने मनोज के शव का पोस्टमार्टम करवाया तो उसमें पता चला कि शरीर पर लगी चोट के कारण ही उसकी मौत हुई है। इस पर पुलिस ने परिवार वालों के आरोप पर गोपी और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआई जगदीप सिंह ने बताया कि जल्द ही गोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें