फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग नौकरानी से युवक ने किया दुराचार, गर्भवती हुई तो मौसी ने लिया एक्शन

Tue, 30 May 2017 05:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
बच्ची के साथ दुराचार किया
विज्ञापन
घर में काम करने वाली नाबालिग नौकरानी के साथ युवक ने दुराचार कर डाला। जब वह गर्भवती हुई तो मौसी को पता चला और उसने तुरंत एक्शन लिया। घटना पंजाब लुधियाना की है। नाबालिग नौकरानी से पानी मंगवाने के बहाने उसके साथ एक युवक ने दुराचार किया। दुराचार के छह महीने तक आरोपी उसे धमकियां देता रहा कि वह इस बारे में किसी को न बताए। जब नाबालिग गर्भवती हो गई तो उसकी मौसी को पता चल गया।
विज्ञापन


इसके बाद नाबालिग ने सारी कहानी उसे बताई। नाबालिग की मौसी ने तुरंत इसकी जानकारी थाना डिवीजन चार की पुलिस को दी। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर दोमोरिया पुल के पास रहने वाले विजय कुमार के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी विजय को गिरफ्तार कर उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने नाबालिग की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार नाबालिग के माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह अपनी मौसी के पास रहती है। नाबालिग पढ़ाई छोड़ लोगों के घरों में साफ सफाई और बर्तन धोने का काम करती थी। शिकायत के मुताबिक वह विजय कुमार के घर सफाई का काम करती थी। दिवाली के कुछ दिन बाद उसके परिजन किसी काम से बाहर गए हुए थे। विजय कुमार घर में अकेला था। विजय ने उससे पानी मंगवाया।
विज्ञापन


वह उसे पानी देने गई तो आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया और उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। आरोपी लगातार उसे धमकियां देता रहा। जब नाबालिग पांच महीने की गर्भवती हो गई तो उसकी मौसी को इसके बारे में पता चल गया। थाना डिवीजन चार के एसएचओ इंस्पेक्टर सुरिंदर ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़ित की मेडिकल जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें