फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू ने बेटे संग मिलकर कर दी सास की हत्या, 7 साल बाद वजह आई सामने

Fri, 29 Dec 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
old lady murder - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
बहू ने बेटे के साथ मिलकर सास की हत्या कर दी थी। एक और शख्स ने इस हत्याकांड में साथ दिया था, 7 साल बाद मर्डर का राज खुला। मामला पंजाब के लुधियाना का है। सात साल पहले मुंडिया इलाके से संदिग्ध हालात में लापता हुई हरमिंदर कौर की हत्या की गई थी।
विज्ञापन


हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी बहू ने अपने प्रेमी और बेटे के साथ मिलकर की थी। अवैध संबंधों का पता चलने पर हरमिंदर कौर की बहू ने उसकी हत्या की थी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव सरहिंद नहर में फेंक दिया था। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए बुजुर्ग महिला की गुमशुदगी थाना जमालपुर में दर्ज करवाई थी।

अब आरोपियों की किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया तो मामले का खुलासा हो गया। थाना जमालपुर की पुलिस ने मृतक महिला की बेटी रछपाल कौर के बयान पर बहू राजविंदर कौर, उसका बेटा जसप्रीत सिंह और प्रेमी सुरिंदर सिंह के खिलाफ हत्या और शव खुर्द बुर्द करने का मामला दर्ज किया है। आरोपी पुलिस रिमांड पर है उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक घर से लापता हो गई थी

चाकू से हमला
एएसआई अश्वनी कुमार ने कहा कि मुंडिया इलाके में रहने वाली बुजुर्ग हरमिंदर कौर के पति की मौत हो गई थी। इसके बाद वह अपने बेटे के पास रहती थी। उसके बेटे कर्मजीत की भी कुछ समय बाद मौत हो गई। हरमिंदर के साथ उसकी बहू राजविंदर कौर और पोता जसप्रीत सिंह रहने लगा।

सन 2010 में राजविंदर कौर ने मुंडिया चौकी में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि हरमिंदर कौर घर से लापता हो गई है। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं लगा। अब सात साल बाद जाकर तीनों आरोपियों की आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। वह एक-दूसरे को ब्लैक मेल करने लगे।

इस दौरान पुलिस को इसकी भनक लगी। जब पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सचाई सामने आ गई। पूछताछ में राजविंदर कौर ने बताया कि पति की मौत के बाद उसके संबंध सुरिंदर सिंह के साथ बन गए थे।

एक दिन उसकी सास हरमिंदर कौर ने उन्हें आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इस बात पर उनके बीच में झगड़ा रहने लगा। फिर उसने अपने प्रेमी सुरिंदर सिंह और बेटे जसप्रीत सिंह के साथ मिल कर सास हरमिंदर कौर की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को दोराहा नहर में फेंक दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें