फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में चली गोली, साइबर सेल इंचार्ज की मौत, सकते में परिजन

Fri, 29 Jul 2016 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में गोली चलने से साइबर सेल इंचार्ज की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नरेट के साइबर सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह की वीरवार सुबह संदिग्ध हालात में अपने घर में गोली लगने से मौत हो गई। जिला पुलिस का दावा है कि भूपिंदर सिंह ने खुद को गोली नहीं मारी, बल्कि वह अपनी रिवाल्वर साफ कर रहा था। इसी दौरान गोली चल गई जो सिर में लगी और उनकी मौत हो गई। देर शाम माडल टाऊन स्थित श्मशानघाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


इस दौरान जिला पुलिस के कई आलाधिकारी मौजूद थे। पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह लुधियाना कमिश्नरेट के साइबर सेल में बतौर इंचार्ज तैनात थे। वीरवार सुबह वह अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर आए और सीधे अपने कमरे में चले गए। परिवार के अन्य सदस्य अपने अपने काम में लगे थे। इसी दौरान भूपिंदर सिंह के कमरे से गोली चलने की आवाज आई।

परिजन ऊपर गए तो खून से लथपथ इंस्पेक्टर नीचे पड़े हुए थे। परिजन उन्हें मॉडल टाऊन स्थित दीप अस्पताल ले गए। जहां कुछ समय बाद ही उनकी मौत हो गई। पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख ने कहा कि भूपिंदर सिंह वीरवार सुबह अपने घर में रिवाल्वर साफ कर रहे थे। इसी दौरान गोली चल गई और सीधे उनके सिर में जा लगी। वह बुरी तरह से घायल हो गए और उनकी अस्पताल ले जाते समय ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें