घटना पंजाब के लुधियाना की है। घटना पंजाब के लुधियाना की है। जगरांव के गांव जंडी में ससुराल वालों की बेटी से नफरत विवाहिता की जिंदगी पर भारी पड़ गई। पत्नी गर्भ में लड़की होने की बात पर भड़के पति ने अपने भाई के साथ मिलकर पत्नी का गर्भपात कर दिया। इससे महिला और गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। दोनों की मौत होने से घबराए भाइयों ने लाश फ्रिज में रख दी।
उधर, पत्नी का गर्भपात कराने वाले पति को पुलिस ने भाई समेत गिरफ्तार कर लिया है। घटना में गर्भस्थ शिशु और मां दोनों की मौत हो गई थी। आरोप है कि गर्भ में कन्या भ्रूण होने का पता चलने पर आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर पत्नी को दवा खिलाकर गर्भपात कराने की कोशिश की थी। पुलिस का कहना है कि बुधवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर उन्हें रिमांड पर लेने की कोशिश की जाएगी, ताकि केस की सारी परतें खुल सकें।