फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए, कैसे हॉस्पिटल के रेजिडेंशीयल क्वार्टर में 10 दिन तक खेला गया हैवानियत का खेल

Wed, 28 Jun 2017 10:17 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
एक हॉस्पिटल के आवासीय परिसर में 10 दिन तक हैवानियत का ऐसा खेल खेला गया जिसकी दांस्तान बेहद दर्दनाक है।
विज्ञापन


हरिद्वार रोड स्थित एक हॉस्पिटल में युवती को बंधक बनाकर कई दिनों तक दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी हरिद्वार रोड स्थित एक अस्पताल में काम करता है। युवती की तहरीर के आधार पर दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है उसकी तलाश की जा रही है।

डालनवाला कोतवाली पुलिस के मुताबिक तरला आमवाला क्षेत्र की एक युवती ने अपने पड़ोसी युवक के खिलाफ 10 दिन तक बंधक बनाकर दुराचार करने का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

काफी दिनों से परेशान कर रहा था पड़ोसी युवक

demo pic
युवती के मुताबिक उसका पड़ोसी युवक उसे काफी दिनों से परेशान कर रहा था। बार-बार घर से भागकर शादी करने की बात कहता था। 10 जून को वह खरीदारी करने बाजार गई थी।

इसी दौरान पड़ोसी युवक ने बात करने के लिए फोन करके उसे हरिद्वार रोड स्थित एक अस्पताल में बुलाया। वह अस्पताल पहुंची तो पड़ोसी युवक उसे अस्पताल की आवासीय कालोनी के कमरे पर ले गया और उसे कमरे में बैठाकर कोल्डड्रिंक लेने चला गया।

कुछ देर बाद आरोपी कोल्डड्रिंक की दो बोतलें लेकर आया। एक उसने खुद पी और दूसरी उसे दी। युवती के मुताबिक कोल्डड्रिंक पीने के बाद वह बेसुध हो गई। इसी दौरान आरोपी ने उसकी अस्मत लूट ली।
 
विज्ञापन

10 दिन तक युवती के साथ दुराचार करता रहा

rape
होश आने पर युवती ने घर जाकर परिजनों और पुलिस को शिकायत करने की धमकी दी तो आरोपी ने उसे बंधक बना लिया। इसके बाद 10 दिन तक उसके साथ दुराचार करता रहा।

पुलिस के मुताबिक इस बीच युवती के घर न लौटने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। युवती के घरवालों ने पड़ोसी युवक पर शक जताया था। इसकी जानकारी आरोपी की मां को होने पर वह अपने बेटे से मिलने पहुंची थी।

आरोपी की मां का पीछा करके युवती के भाई भी वहां पहुंच गए और उसेछुड़ाया। डालनवाला कोतवाली निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट के मुताबिक आरोपी फरार है। दारोगा रोशनी रावत मुकदमे की विवेचना कर रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें