फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक कदम: प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर दी जान, घरवालों ने दूसरी जगह तय कर दी थी लड़की की शादी

Thu, 02 Sep 2021 11:32 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

पंजाब के अबोहर जिले में एक प्रेमी जोड़े ने खौफनाक कदम उठा लिया। लड़की की शादी किसी दूसरी जगह तय करने से खफा युगल ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को पहले प्रेमिका तो बुधवार को प्रेमी ने अस्पताल में दम तोड़ा। दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अबोहर जिले गांव खाटवां निवासी एक प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बुधवार को युवक और युवती का अंतिम संस्कार कर किया गया। इस मामले की सूचना थाना बहाववाला पुलिस को दे दी गई है। गांव खाटवां निवासी 22 वर्षीय युवक का अपने ही गांव की और अपनी ही बिरादरी की किसी लडक़ी से प्रेम संबंध थे। दोनों आपस में शादी करना चाहते थे। 

विज्ञापन


लडक़ी के घरवालों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने लड़की का रिश्ता किसी दूसरे लड़के से तय कर दिया। गांव के सरपंच दाराराम के अनुसार सोमवार शाम गांव के एक सूने पड़े मकान में युवक ने लड़की के साथ किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया और दोनों अपने घर चले गए। तबीयत खराब होने पर परिजन उनको लेकर अबोहर के सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने लड़की की हालत गंभीर देख उसे फरीदकोट रेफर कर दिया। लड़की के परिवार वाले उसे श्रीगंगानगर ले गए जबकि लड़के के परिजनों ने उसे फरीदकोट में दाखिल करवाया। मंगलवार को उपचार के दौरान लड़की ने दम तोड़ दिया तो वहीं बुधवार को लड़के ने भी फरीदकोट में दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें