धूमधाम से प्रेम विवाह के मुद्दे को लेकर युवती एवं परिजनों में बुधवार को मारपीट हो गई। चचेरे भाई ने ईंट से उसके चेहरे पर प्रहार कर दिया। युवती को बेसुध हालत में सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
पिता के बयान पर चचेरे भाई अमित के खिलाफ दफा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। स्वीटी को होश नहीं आया है। इस वजह से उसके बयान नहीं लिए जा सके हैं। पुलिस युवती के होश में आने का इंतजार कर रही है। पूरा मामला इसके बाद ही खुलेगा। फिलहाल अमित फरार है।
बात मनवाने के लिए दे रही थी धमकी
पिता सुरेश कुमार ने कहा कि घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। स्वीटी इसे मान नहीं रही थी और बात मनवाने के लिए पुलिस की धमकी दे रही थी।
बुधवार को इसको लेकर घर में विवाद हुआ तो स्वीटी ने पुलिस को बुलाने के लिए मोबाइल निकाल लिया। साथ बैठे चचेरे भाई अमित को इस पर गुस्सा आ गया और उसका मोबाइल तोड़ दिया और साथ ही पास पड़ी ईंट से उस पर वार कर दिया।