मंगलवार सुबह जीआरपी को सूचना मिली कि नांगल पठानी के समीप भिवानी-मथुरा पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर एक प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली। जीआरपी ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों मृतकों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव नांगल पठानी के समीप मंगलवार की सुबह एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक प्रेमी युगल झज्जर जिले के एक गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन
दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को भी इस मामले की जानकारी थी। सोमवार की रात दोनों अचानक घर से लापता हो गए। मंगलवार सुबह जीआरपी को सूचना मिली कि नांगल पठानी के समीप भिवानी-मथुरा पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर एक प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली। जीआरपी ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों मृतकों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।