फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूराः गनमैन ने की बड़ी वारदात, चार साथियों के साथ मिल लूटे 20 लाख

Sun, 01 Dec 2019 07:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटकपूरा (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

निजी कंपनी प्राइम विजन इंडस्ट्रीज के ठेकेदार के दो मुलाजिमों से उनका गनमैन ही अपने चार अज्ञात साथियों के साथ मिलकर हथियार के बल पर 20 लाख रुपये लूट कर फरार हो गया। यह मुलाजिम स्कॉर्पियो गाड़ी में नकदी लेकर पठानकोट से श्रीगंगानगर जा रहे थे। थाना सिटी पुलिस ने ठेकेदार की स्कॉर्पियो गाड़ी के चालक अरविंद कुमार के बयान पर गनमैन यूपी के जिला एटा के गांव रामनगर निवासी भूरा सिंह राठौर व उसके चार अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में हिंदूमलकोट (श्रीगंगानगर) के गांव मंडेरा निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि वह प्राइम विजन इंडस्ट्रीज कंपनी के ठेकेदारों के साथ बतौर ड्राइवर कार्य करता है। एक दिन पहले शनिवार को वह अपने मालिक के मुनीम व करौली (राजस्थान) के गांव पालमपुर निवासी मलखान सिंह और गनमैन भूरा सिंह राठौर के साथ स्कार्पियो गाड़ी पर सवार होकर ठेकेदारों की 20 लाख रुपये लेकर पठानकोट से श्री गंगानगर जा रहे था। 

विज्ञापन

अरविंदर के अनुसार साथ वाली सीट पर गनमैन बैठा था। लैपटॉप वाले बैग में 20 लाख के साथ मुनीम मलखान सिंह बीच वाली सीट पर था। शाम करीब साढ़े 5 बजे जब कोटकपूरा शहर से गुजरते नेशनल हाईवे के ओवरब्रिज के पास गनमैन भूरा सिंह राठौर ने गाड़ी रुकवाई और मुनीम से मोबाइल लेकर फोन करने के बाद उसे जबरन गाड़ी से उतार दिया। 

इसके बाद भूरा सिंह ने मुनीम के फोन की बैटरी निकाल कर फोन गाड़ी में रख दिया और अरविंद कुमार पर पिस्तौल तानकर उसे गाड़ी आगे लेकर जाने की धमकी दी। बठिंडा रोड हाईवे पर करीब 15-20 किमी जाने के बाद रास्ते में एक काले रंग की फॉर्च्यूनर गाड़ी खड़ी मिली, जिसमें चार व्यक्ति बैठे हुए थे। इन्हें देखकर भूरा सिंह ने गाड़ी रुकवाई और नकदी वाला बैग लेकर स्कार्पियो से उतर कर फॉर्च्यूनर में बैठकर उनके साथ बठिंडा रोड की तरफ फरार हो गया।

शिकायतकर्ता अरविंद कुमार ने बताया कि गनमैन के नकदी लेकर फरार होने के बाद वह वापस अपनी गाड़ी लेकर कोटकपूरा आया और मुनीम मलखान सिंह को ढूंढकर घटना के बारे में कंपनी के जीएम महावीर फिरोजपुर को बुलाकर पुलिस को जानकारी दी। एएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि सिटी पुलिस ने अरविंद कुमार के बयान पर गनमैन भूरा सिंह राठौर व चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज उनकी तलाश शुरू कर दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें