फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियानाः व्यापारी पिता-पुत्र को बनाया बंधक, सवा दो करोड़ रुपये लूटे

Mon, 22 Oct 2018 05:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
लूट के बारे में जानकारी देते हुए बाप-बेटे
विज्ञापन

पंजाब के लुधियाना में सवा दो करोड़ की लूट की वारदात सामने आई है। घटना लुधियाना के जगरांव की है। अमीर कालोनी में कोल्ड स्टोर मालिक के परिवार को बंधक बनाकर हथियारबंद पांच नकाबपोश लुटेरों ने घर से करीब सवा दो करोड़ रुपये के गहने और नकदी लूट ली। साथ ही कोल्ड स्टोर मालिक और उसके बेटे को घायल कर दिया। जिले की अब तक की सबसे बड़ी इस लूट की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करनी शुरू कर दी है। अभी तक पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है।

विज्ञापन


कोल्ड स्टोर के मालिक और कारोबारी नछत्तर सिंह की शहर की पॉश कालोनी हीरा बाग की गली नंबर आठ एल में कोठी है। शनिवार की रात नकाबपोश लुटेरा गिरोह के पांच सदस्य हथियारों के साथ कोठी में दाखिल हो गए। दाखिल होते ही बाहर बरामदे में बैठे नछत्तर सिंह और उनके बेटे नवजोत सिंह के सिर में एक ने तलवार से वार कर दिया।

घायल होने के बाद भी  पिता-पुत्र लुटेरों से भिड़ गए। इस दौरान चोट लगी होने के चलते लुटेरों पिता-पुत्र पर भारी पड़े। इसके बाद लुटेरे पित- पुत्र को घर के अंदर एक कमरे में ले गए। वहां उन्होंने नछत्तर की पत्नी शीतल कौर, बड़ी बहू हरमिंदर कौर, छोटी बहू कमलजीत कौर, चारो पोतों के टेप के साथ हाथ बांध दिए। परिवार ने लुटेरों को 14 लाख रुपये की नकदी सौंप दी। इसके बाद लुटेरों ने घर में पड़े करीब 70 तोले सोने के जेवरात लूट लिए और फरार हो गए। 
विज्ञापन


जाते हुए लुटेरे घर में पड़ी एक्टिवा भी ले गए। लुटेरों के जाने के बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। इससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। डीएसपी अमनदीप सिंह बराड़ का कहना है कि लुटेरों का अभी सुराग नहीं लगा है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें