फॉर्च्यूनर गाड़ी का शीशा तोड़ उसमें रखा 8 लाख से भरा बैग उड़ा लिया
- फोटो : amarujala
सिरसा में एक लड़के ने दिनदहाड़े एक फॉर्च्यूनर गाड़ी का शीशा तोड़ उसमें रखा 8 लाख से भरा बैग उड़ा लिया। बैग में दो चेक बुक भी रखी हुई थीं। वारदात, आज करीब 11 बजे सिरसा के शिव चौक पर हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर है।
सिरसा के सी-ब्लॉक निवासी व्यापारी दिनेश मेहता मंगलवार रात ही बैंक में कैश जमा करवाने के लिए 10 लाख रुपये लेकर आए थे। बुधवार सुबह वे 8 लाख रुपये से भरा बैग लेकर अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में चले। उन्होंने बैग को सीट के नीचे रख दिया। रास्ते में ही वे शिव चौक पर अस्पताल में किसी परिजन का हालचाल जानने के लिए रुके। उन्होंने अपनी गाड़ी अस्पताल के नजदीक अपने चाचा के घर के बाहर खड़ी कर दी। वे लगभग 10 मिनट में लौटे तो गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था और बैग गायब था।