फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: बठिंडा में घर में घुसकर लाखों की लूटपाट, अमृतसर में सोने-चांदी के जेवरात और 4.94 लाख की नकदी लूटी

Tue, 04 Apr 2023 07:50 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अमृतसर में थाना जंडियाला के गांव जानियां में पिस्तौल के बल पर चार लुटेरों ने एक युवक को बंदी बनाकर 4.94 लाख रुपये, 24 तोले सोने और दो किलो चांदी के जेवरात लूट लिए। पुलिस ने मामले में जांच के बाद केस दर्जकर लुटेरों की धर-पकड़ के प्रयास में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा के गांव भगता भाई में पांच बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर घर में घुसकर लूटपाट की। महिलाओं के गहने तक उतरवाए और नकदी छीनकर फरार हो गए। जानकारी अनुसार रात आठ बजे किराना की दुकान करने वाले विजय कुमार के घर में बदमाश घुसे। घर की महिलाओं को पिस्तौल दिखाकर गहने लूट लिए। घर की महिलाओं ने सात तोले सोना निकालकर दे दिया। उन्होंने विजय कुमार की वृद्ध मां के हाथ से सोने की चूड़ियां भी उतार लीं।

विज्ञापन


बदमाशों ने बच्चे को उठाकर धमकी दी कि वे पैसे व गहने उन्हें सौंप दें अन्यथा इसे मार देंगे। दहशत में महिलाओं ने सभी गहने सौंप दिए। इसी दौरान घर का मालिक विजय कुमार भी दुकान बंद कर घर पहुंचा तो लुटेरे घर पर थे। उन्होंने पिस्तौल दिखाकर पैसे वाला बैग छीन लिया। इसमें डेढ़ लाख रुपये थे। बदमाश आराम से पैसे लेकर भाग निकले।

क्या कहते हैं डीएसपी
डीएसपी फूल अशवंत सिंह का कहना है कि आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे। पुलिस ने इसके लिए टीमें तैनात कर दी हैं। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए जिनमें पांच आरोपी दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोगों पर शक है जिन्हें बुधवार तक हिरासत में ले लिया जाएगा।
विज्ञापन


अमृतसर: पिस्तौल की नोक पर 4.94 लाख, 24 तोले सोने और दो किलो चांदी के जेवरात लूटे
अमृतसर में थाना जंडियाला के गांव जानियां में पिस्तौल के बल पर चार लुटेरों ने एक युवक को बंदी बनाकर 4.94 लाख रुपये, 24 तोले सोने और दो किलो चांदी के जेवरात लूट लिए। पुलिस ने मामले में जांच के बाद केस दर्जकर लुटेरों की धर-पकड़ के प्रयास में जुट गई है।

राजस्थान के जिला जलोर में बघेड़ा थानातंगर्त गांव बोगोड़ा निवासी सुराराम ने जंडियाला पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह करीब दो साल से अपने जीजा हरीश निवासी जानियां के पास उनकी फैक्टरी में काम करता है। उसने बताया कि दो अप्रैल की रात करीब 12 बजे वह कमरे में अकेला सो रहा था। तभी चार अज्ञात लुटेरे आए और उसके साथ मारपीट की और पिस्तौल के बल पर डरा-धमका कर 4 लाख 94 हजार रुपये, 24 तोले सोने और दो किलो चांदी के जेवरात और एक मोबाइल फोन लूट लिया। जांच अधिकारी रघवीर सिंह ने बताया कि फिलहाल चार अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी की फुटेज खंगाल कर लुटेरों की पहचान करने की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें