पिता को वापस आना था कि वह अपना स्कूटर उठाकर ले आए और पत्नी ने कह दिया कि वह भी साथ चलेगी। जब वह दोबारा रिजॉर्ट पहुंचे और जैसे ही वह कार से बाहर निकला तो एक आरोपी ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया और उसकी जगह गाड़ी में सवार हो गया। जब सन्नी के पिता निर्दोश गोयल ने विरोध जताया तो आरोपी साथ बैठ गए और मारपीट कर कुछ दूरी पर फेंक दिया। उसके बाद आरोपी सन्नी की पत्नी को साथ लेकर घूमते रहे।
आरोपियों ने गाड़ी में ही सन्नी की पत्नी के जेवरात उतरवा लिए और सारा सामान लूट लिया। करीब दो से ढाई घंटे बाद उसे देर रात करीब दो बजे के करीब जगरांव पुल के पास उतार कर फरार हो गए। सन्नी की पत्नी ने किसी तरह एक व्यक्ति से फोन लेकर परिवार को फोन किया। आरोपी जेवरात, सन्नी की पत्नी का फोन, एप्पल की घड़ी, गाड़ी में रखा सोने का सेट और अन्य कीमती सामान ले गए। यह सेट चचेरे भाई की पत्नी को देना था।
इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच की तो मंगलवार दोपहर पता चला कि आरोपी गाड़ी मुंडियां स्थित राम नगर इलाके में खाली प्लाट में छोड़ गए हैं। सूचना के बाद पुलिस के आलाधिकारी गाड़ी लेने वहां पहुंचे। थाना डिविजन आठ के एसएचओ सब इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुके हैं। आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।