फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BREAKING: खेल-खेल में चली गई बच्ची की जान

Wed, 16 Apr 2014 11:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
विज्ञापन
विज्ञापन
खेल-खेल में 7 साल की बच्ची के गले की चुन्नी सीढ़ियों में फंस गई। चुन्नी का फंदा शिवानी के गले में आकर अटक गया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे की है।
विज्ञापन


जब मौली कांप्लेक्स के मकान नंबर 3410 में रहने वाली बच्ची शिवानी पहली मंजिल पर सीढ़ियों पर खेल रही थी। इस दौरान सीढ़ियों में लगे लोहे के एंगल में शिवानी की चुन्नी फंस गई और वह एंगल से लटक गई।

इसके चलते उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मौली चौकी इंचार्ज ने बताया कि बच्ची अपने चाचा मनोज के पास रहती थी। जबकि उसके पिता यूपी हरदोई में रहते हैं। शिवानी की मां की पांच साल पहले हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें