फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी में चेकअप के बहाने लॉ छात्रा का यौन शौषण

Wed, 13 May 2015 06:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत/राई।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के सोनीपत जिले के एक निजी विश्वविद्यालय में लॉ की छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोमवार को लॉ की एक छात्रा ने एक फिजियोथेरेपिस्ट के खिलाफ सेक्सुअल हरासमेंट की शिकायत दी। गौर हो कि एक माह पहले भी इस विश्वविद्यालय मे एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था।
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी में ही वारदात को अंजाम

ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में हैदराबाद निवासी लॉ थर्ड ईयर की एक छात्रा ने 11 मई को पुलिस को शिकायत में कहा कि अपने इलाज के लिए यूनिवर्सिटी के ही फिजियोथेरेपिस्ट अजय गुप्ता के पास गई थी, जो छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। आरोप है कि फिजियोथेरेपी के बहाने अजय गुप्ता ने उसके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की।

पीड़िता के अनुसार 11 मई को दोपहर 2 बजे यूनिवर्सिटी में ही वारदात को अंजाम दिया गया था। शिकायत के आधार पर राई थाना पुलिस ने आरोपी अजय गुप्ता को जठेड़ी रोड स्थित जिंदल अपार्टमेंट से गिरफ्तार कर लिया। अजय गुप्ता को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। यहां से अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया है।  गौर हो कि एक माह पहले भी इस विश्वविद्यालय मे एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें