फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज साहब को आई दया तो माफ कर दिए चोर के सभी अपराध

Wed, 13 May 2015 05:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक पिता को एक रेस्टोरेंट से बासी खाना चुराने के मामले में दोषी ठहराया गया, लेकिन जज साहब को मामले की हकीकत पता चली तो उसने उसे चोरी के अरोपों को खारिज करते हुए बाइज्जत बरी करने का फैसला सुनाया है।
विज्ञापन


मामला ब्रिटेन का है जहां कुछ दिन पहले एक रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक महिला और एक पुरुष को अपने परिवार के लिए खाने से भरे ट्रे चोरी करते पाया गया था। इस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रेस्टोरेंट मालिक ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने चोरी करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

खाना चोरी करने के आरोपी से जज ने पूछा कि चोरी करके वे किस तरह का जीवन जीना चाहते हैं? इससे पहले आरोपी केरी और पौल ने पुलिस के गिरफ्तार करने पर बताया था कि वे भूखे थे इसलिए चोरी करके अपना पेट भरा है। जज ने फैसले पर टिप्पणी करते हुए जो फैसला सुनाया उससे शिकायत करने वाले पक्ष के लोग हैरान रह गए। हालांकि की इस दरियादिली की मीडिया में चर्चा भी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सजा ने देने के लिए क्या कहा जज ने?

जिला न्यायाधीश रोजर एस्ली ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि खाना की कोई कीमत नहीं थी। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि खाना जिसकी कोई कीमत न हो उसे चुराने के लिए कोई सजा नहीं होनी चाहिए। लेकिन इस पर शिकायत करता ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि ऐसे लोगों के जीने की कोई आशा नहीं की चाहिए।

इस पर जज ने कहा कि मैं इस पर इस मामले में कोई जुर्माना भी नहीं लगा सकता।

श‌िकायत कर्ता जीनेटे स्मिथ ने कहा कि उनके रेस्टोरेंट में बचा खाना फेंक दिया जाता है लेकिन उनके पास किसी को मुफ्त में खाना बांटने की नीति नहीं है। उन्होंने कहा कि वह भी अपना पेट भरने के लिए रेस्टोरेंट चला रहे, उनका इरादा रेस्टोरेंट से पैसा कमाना नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें