फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधि विभाग के अवर सचिव कार समेत किडनेप

Tue, 08 Jul 2014 01:24 AM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की सड़कों पर आए दिन चेन स्नैचिंग की घटनाएं झेल रहे लोगों के लिए अब सड़क पर निकलना और खतरनाक होने लगा है।
विज्ञापन


सोमवार की 6 बजे सेक्टर 43 बस अड्डे के करीब हल्की आवाजाही के बीच मारुति कार सवार अपराधी हरियाणा विधि विभाग के अवर सचिव को उनकी कार समेत अगवा कर ले गए और उनसे कार व नगदी छीनकर उन्हें कुराली में खेतों में फेंक दिया।

गनीमत यह रही कि अपराधियों ने उन पर कोई जानलेवा वार नहीं किया। अवर सचिव एक राहगीर से सौ रुपये उधार मांग कर जैसे-तैसे चंडीगढ़ पहुंचे।

अवर सचिव ईश्वर सिंह ने पुलिस को बताया कि चार बदमाश सोमवार सुबह 6 बजे उनका अपहरण कर उन्हें पीटते हुए कुराली ले गए। कुराली पहुंचने से पहले ही उन्होंने ईश्वर सिंह से पर्स, घड़ी छीन ली और फिर कुराली में एक खेत में फेंक कर उनकी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी भी ले गए।
विज्ञापन


कार में ईश्वर सिंह का मोबाइल फोन भी था। सेक्टर-36 पुलिस ने ईश्वर सिंह की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ईश्वर सिंह ने बताया कि बदमाश उसे शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी भी दे रहे थे। इस बीच, पुलिस ने दावा किया है कि सेक्टर-38 के पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद हो गए हैं।

सेक्टर-7 निवासी ईश्वर सिंह अपने बेटे को जालंधर के लिए बस स्टैंड पर छोड़ने के लिए डिजायर कार में आए थे। कार बस स्टैंड के बाहर मोड़ पर पार्क करने के बाद वह अपने बेटे विजय को छोड़ने चले गए। बेटे की जालंधर में बैंक आफ इंडिया में पीओ की नौकरी लगी है। बड़े बेटे की नौकरी का आज पहला दिन ही है।

ईश्वर सिंह ने पुलिस को बताया कि बेटे को छोड़ने के बाद जब वह अपनी कार में सेक्टर-43 में जिला अदालत के पास पहुंचे तो मारुति कार में चार बदमाश आए, जिन्होंने उससे सेक्टर-17 बस स्टैंड का रास्ता पूछा। इतने में तीन बदमाश मारुति से बाहर आए और उनमें से एक ने डिजायर गाड़ी की चाबी छीनते हुए कहा कि आप पीछे एक्सीडेंट करके आए हैं।

इतने में बाकी दो बदमाशों ने ईश्वर सिंह को पिछली सीट पर धकेल दिया और जमकर पिटाई भी की। ईश्वर सिंह के मुंह पर उन्हीं की कार में पड़ा तौलिया भी डाल दिया। ईश्वर सिंह ने पुलिस को बताया कि पीठ के पीछे बदमाशों ने एक नुकीली चीज लगा दी, जिसे वह पिस्तौल कह रहे थे। बस स्टैंड से लेकर कुराली तक बदमाश ईश्वर सिंह को शांत रहने की धमकी देते रहे। रास्ते में बदमाशों ने ईश्वर सिंह और उनकी प्रापर्टी के बारे में पूछा।
विज्ञापन


मोबाइल नहीं रखते
ईश्वर सिंह अपने पास मोबाइल भी नहीं रखते हैं। बड़े बेटे ने ही जलांधर जाने से पहले रविवार को ईश्वर सिंह को नया मोबाइल फोन लेकर दिया। ईश्वर सिंह पंचकूला में नए घर का निर्माण कर रहे हैं। शहर के सेक्टर-7 में सरकारी मकान में अपने परिवार के साथ रहते हैं। ईश्वर सिंह की लूटी हुई कार भी लोन पर है, जिसकी ईश्वर सिंह किस्तें अदा करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें