फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जा जमाए बैठे किराएदार ने मकान मालिक को पीटा

Fri, 13 May 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
रामदरबार फेज-2 निवासी यूनुस ने आरोप लगाया है कि उनके मकान में रहने वाले किराएदार संजू ने दो साथियों के उन पर रॉड-डंडों से हमलाकर उन्हें घायल कर दिया। उन्होंने इसकी सूचना सेक्टर-31 पुलिस स्टेशन में दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई।
विज्ञापन


यूनुस का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में एकतरफा कार्रवाई की। उनके बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़ित ने एसएसपी पब्लिक विंडो पर भी शिकायत कर चुका है, लेकिन अब तक  आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया है। पीड़ित का कहना है कि उसका किराएदार से घर खाली करवाने का मामला कोर्ट में चल रहा है। पांच वर्षों से आरोपी किराएदार ने मकान का किराया भी नहीं दिया है। आरोपी उनके साथ मारपीट करता रहता है। इसकी शिकायत 13 मार्च को एसएसपी पब्लिक विंडो पर भी की गई थी।

वहीं दूसरी तरफ सेक्टर-31 पुलिस स्टेशन के एसएचओ जसबीर सिंह का कहना है कि यूनुस के आरोप बेबुनियाद हैं। झगड़े वाले दिन यूनुस ने ही अपने किराएदार पर हमला किया था। उनका सामान बाहर फेंका था। तभी उस पर केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें