फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताई बनाया, नशा सुंघाया और लूट ले गई सब कुछ

Wed, 17 Feb 2016 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमजारा में एक महिला ने महिला को ताई बनाया, नशीला पदार्थ सुंघाया और सोने की बालियां, चेन अंगूठी लूट ले गई। वारदात शिवालिक गार्डन के पास अंजाम दी गई। पीड़िता विमला देवी ने बताया कि वह सुबह नगला मोहल्ले में बन रहे पेंशन के एटीएम कार्ड बनवाने गई थीं।
विज्ञापन


मनीमाजरा सिविल अस्पताल के आगे जब वह पैदल जा रही थीं उसी दौरान 35 साल की महिला ने उसको ताई बोलकर आवाज लगाई। उसने कहा कि ताई आप पेंशन का एटीएम बनवाने नगला मोहल्ला न जाओ, मेरा चाचा पेंशन कार्ड बनाता है मै उससे से बनवा देती हूं।

बिमला को लगा कि अगर महिला उसे ताई बोल रही है तो जान पहचान वाली होगी। वह उसके साथ रिक्शे में बैठ कर टाउन की तरफ आ गई। जैसे ही शिवालिक गार्डन के सामने रिक्शा पहुंचा तो महिला बोली की उसका चाचा शांति नगर में रहता था। इसके बाद हमने रिक्शा छोड़ दिया। लेकिन इसके बाद उन्होंने मुझे कुछ सुंघा दिया और मैं बेहोश हो गई।
विज्ञापन


इसी दौरान उन्होंने गहने उतार लिए। महिला के बेटेसतीश कुमार ने बताया कि उनकी मां को बेहोश कर कान की बालियां, सोने की चेन और हाथ से अंगूठी उतार ली गई थी।  मनीमाजरा पुलिस ने पहले सतीश और अब बिमला देची केक बयान पर मामला दर्ज करके आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें