फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार के यहां से लौट रही थी, अचानक कार सामने आई और...

Mon, 08 Jun 2015 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक पर रिश्तेदार के यहां से सूरजपुर लौटते हुए कार की टक्कर में एक युवती की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और भाई जख्मी हो गए। युवती की मां को जनरल अस्पताल में इलाज के बाद घर भेज दिया गया। वहीं, भाई को डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


सूरजपुर निवासी 24 वर्षीय दीपक के साथ बाइक पर उसकी मां सुनीता और बहन प्रिया सढ़ौरा से लौट रहे थे। सेक्टर-27/28 की डिवाइडिंग रोड पर हिमाचल प्रदेश के नंबर की एक कार से बाइक की टक्कर हो गई। कार पर एक मरीज को पीजीआई ले जाया जा रहा था।

टक्कर के बाद मौके पर ही 23 वर्षीय प्रिया की मौत हो गई, जबकि अन्य दो घायलों को जनरल अस्पताल लाया गया। बाइक चला रहे दीपक को डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रामगढ़ चौकी इंचार्ज ने बताया कि आरोपी कार चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्रिया खरड़ में पढ़ाई कर रही थी।
विज्ञापन


दूसरी ओर, डेराबस्सी में चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर सड़क पार करते समय 65 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। महिला गांव सराला से गांव बीड़ बाकरपुर में अपनी एक रिश्तेदार के भोग में आई थी। इस दौरान वह बस की चपेट में आकर हादसे का शिकार हो गई।

एएसआई केवल सिंह ने बताया कि महिंद्र कौर पत्नी केसर सिंह निवासी गांव सराला खुर्द, घनौर डेराबस्सी के गांव बीड़ बाकरपुर में भाभी के भोग में आई थी। सुबह करीब साढ़े नौ बजे जब वह पति के साथ मुख्य मार्ग पर स्थित भूषण फैक्टरी के पास सड़क पार करने लगी तो अंबाला की ओर से आ रही उत्तराखंड राज्य परिवहन की बस की चपेट में आ गई। डेराबस्सी सिविल अस्पताल से सेक्टर-32 स्थित अस्पताल ला गई, जहां डॉक्टरों ने मृत करार दे दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें