फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज न मिला तो पति बना कातिल, इस तरह से अंजाम दी साजिश

Sat, 10 Dec 2016 07:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(अमृतसर)
विज्ञापन
मृत देह - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
दहेज न मिला तो मां-बाप और बहन के साथ मिलकर पति कातिल बन गया। उसने पत्नी को मारने की साजिश रची और उसे अंजाम भी दिया। तरनतारन के गांव भुल्लर में विवाहिता की जहरीली दवा पीने से मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना सदर पुलिस ने मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने पति, ससुर, सास और दो ननदों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस को दी गई शिकायत में बलदेव सिंह निवासी अमृतसर ने बताया कि उसकी लड़की मनप्रीत कौर की शादी 8 महीने पहले गुरमीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह वासी भुल्लर के साथ हुई थी।

विवाह के कुछ दिन बाद ही सुसराल परिवार दहेज की मांग करके लड़की को परेशान करने लगा। दहेज की मांग पूरी न होने पर सुसराल परिवार के सदस्यों ने कोई जहरीली दवा देकर उसकी लड़की की हत्या कर दी।
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई जगबंस सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत पर उसके पति गुरमीत सिंह ,ससुर सुखदेव सिंह ,सास राजवंत कौर, ननद कुलदीप कौर और सुमन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें