फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मासूम बेटियों के गले में रस्सी बांध खूंटी से टांग दिया, खुद भी फंदे पर झूली

Sun, 16 Apr 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
विज्ञापन
दो बेटियों के सा​थ मां ने लगाया फंदा
विज्ञापन
अपनी दो मासूम बच्चियों के गले में रस्सी बांधकर खूंटी से टांग दिया। इसके बाद खुद के गले में चुन्नी का फंदा लगाकर पंखे से लटक गई। घटना हरियाणा के कैथल की है। पूंडरी के गांव बरसाना में यह कदम उठाया गया।
विज्ञापन


वजन अधिक होने से एक बच्ची नीचे आ गई, जिससे उसकी जान बच गई, जबकि दूसरी बेटी ऊपर लटक गई, जिससे उसकी जान चली गई। बच्ची की चीख सुनकर जब तक परिजन कमरे में पहुंचते तब तक महिला की भी मौत हो चुकी थी।

पुलिस जांच कर रही है कि महिला ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सतीश कुमार व सीन आफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद डीएसपी सतीश गौतम भी पहुंच गए और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

घर में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था

दो बेटियों के सा​थ मां ने लगाया फंदा
जानकारी के अनुसार कविता (25) पत्नी विक्रम सिंह निवासी बरसाना ने दोपहर करीब दो बजे अपनी दो बेटियों निधि (4) और मांसू (2) के गले में चुन्नी का फंदा बनाकर खूंटी से लटका दिया। बड़ी बेटी निधि का वजन अधिक होने के कारण वह एक तरफ झुक गई। इससे छोटी बेटी मांसू के गले पर एकदम खींच पड़ गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

इसके बाद महिला ने खुद पंखे से लटककर जान दे दी। घरवाले और पड़ोसियों का कहना है कि घर में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। महिला का पति विक्रम मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। परिवार वालों के अनुसार जिस समय घटना हुई विक्रम गेहूं की कटाई करने गया था।
विज्ञापन

बच्ची के चीखने की आवाज से पता चला

दो बेटियों के सा​थ मां ने लगाया फंदा
बताते हैं कि विक्रम परिवार में सबसे छोटा है। उससे बड़े दो भाई हैं। विक्रम के बड़े भाई संजय ने बताया कि विक्रम का कमरा ऊपर है। घटना के समय वह घर पर था। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर संजय भाई के कमरे की ओर दौड़ा। लेकिन महिला ने अंदर से कुंडा लगा रखा था।

किसी तरह दरवाजा खोलकर जब संजय अंदर पहुंचा तो केवल बड़ी भतीजी जिंदा थी। छोटी भतीजी और भाभी की मौत हो चुकी है। संजय ने बताया कि भाभी रोजाना दोपहर का खाना खाकर अपने कमरे में बच्चों के साथ सोने चली जाती थी। आज भी ऐसा ही हुआ। भाभी ने ऐसा कदम क्यों उठाया उसकी समझ से परे है।

महिला के परिजन अपलानी थाना असंध भी मौके पर पहुंच चुके थे। गांव बरसाना के लोग भी घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे थे। डीएसपी सतीश गौतम ने छोटी बच्ची निधि से प्यार से पूछा तो वह गले की ओर इशारा कर रही थी। डीएसपी ने कहा कि फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें