फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास-ससुर ने दी बहु को खौफनाक सजा, वजह जानकर चौंक जाएगें

Tue, 09 Aug 2016 05:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पठानकोट
विज्ञापन
burning lady - फोटो : demo
विज्ञापन
दहेज के लिए ससुर ने बहू पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। आसपास के लिए लोगों ने आग बुझाई। झुलसी बहू को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बहू की शिकायत पर थाना शाहपुरकंडी पुलि ने सास और ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिखायत में माधोपुर की रहने वाली अंजू पत्नी नरेश कुमार निवासी जैनी उपरली ने बताया कि उसकी शादी 7 वर्ष पहले हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसके सास, ससुर ने दहेज के लिए ताने मारने शुरू कर दिए थे और दहेज के लिए मारपीट करते थे। उसके दो बच्चे हैं। वीरवार को उसका पति काम पर गया था। इसके बाद सास, ससुर ने दहेज के लिए मारपीट शुरू कर दी। उसने कहा कि उसके मां-बाप गरीब हैं और दहेज नहीं दे सकते हैं। इस बात से खफा होकर ससुर ने उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।

उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग आग गए और उसकी आग बुझाई। बाद में मायके परिवार वाले पहुंचे और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। अंजू का आरोप है कि सास-ससुर ने दहेज के लिए उसे जाने से मारने की नीयत लेकर आग लगाई है। शाहपुरकंडी पुलिस ने ससुर शमशेर सिंह व सास सोमा देवी निवासी जैनी उपरली के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना आरोपियों की तलाश की जा रही है। वह घर से फरार हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें