फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी और 10 लाख रुपये नहीं दिये तो पति ने महिला के साथ देखिए क्या किया?

Sun, 15 Oct 2017 04:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
wife and children beaten
विज्ञापन
गाड़ी और 10 लाख रुपये मांग रहा था पति। महिला के मायके वाले नहीं दे पाए तो उसने बीवी के साथ वो कांड कर दिया कि मां बाप देखकर सन्न रह गए। घटना हरियाणा के पानीपत की है। किला थाना के अंतर्गत सैनी मोहल्ला निवासी एक विवाहिता को पति व ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में कार व दस लाख रुपये न मिलने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप है कि उसके माता-पिता ने शादी में बीस लाख रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन


ससुराल पक्ष का एक रिश्तेदार खुद को पुलिस अफसर बताकर धमकी देता है और वह खुद भी उसको तंग करता है। किला थाना पुलिस पति व पुलिस अफसर बताने वाले रिश्तेदार समेत कई लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। गीता निवासी सैनी मोहल्ला अमर भवन चौक ने किला थाना पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि उसकी शादी 17 जनवरी 2016 को उसकी शादी मनोज निवासी खेड़ा मौहल्ला रादौर के साथ हुई थी।

मेरे माता-पिता ने ससुरालियों की मांग पर एक गार्डन में उसकी शादी की थी। मेरे ससुराल में ससुर व उसके भाई का परिवार एक साथ ही रहता है। मेरे पति व चाची मनभरी ने मुझे कुछ दिन बाद ही बुरा भला कहना शुरू कर दिया। ससुराल में बुआ का लड़का निर्मल सिंह निवासी बड़शामी खुद को पुलिस अफसर बताता है और वह पुलिस में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने देने की धमकी देता है। निर्मल सिंह मेरे ससुराल पक्ष के लोगों के साथ मिलकर मेरे साथ मारपीट करता है।
विज्ञापन


मुझे कार व दस लाख रुपये लाने की मांग करते हैं। इसके बाद मांग पूरी न होने पर मुझे घर से निकाल दिया। पति मनोज, चचेरा ससुर पूर्णचंद, चाची सास मनभरी निवासी खेड़ा मोहल्ला रादौर व उनकी बुआ का लड़का निर्मल सिंह निवासी बड़शामी ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी है। किला थाना पुलिस ने उसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें